BIHARBreaking NewsSTATE

#MUZAFFARPUR : सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा 21 कोरोना योद्धा सम्मानित

MUZAFFARPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से चल रहे भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के समारोप पर स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा ने वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना कर्तव्य निर्वहन करने वाले 21 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने सभी कोरोना योद्धाओं को शौल ओढ़ाकर एवं पार्टी का प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विश्व के साथ देश को भी बहुत प्रभावित किया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन को लेकर जो कार्य हुआ वह अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना योद्धाओं को बार-बार आभार प्रकट करते हुए कहा गया है कि आप जैसे योद्धाओं के अमूल्य सहयोग से ही सदी की सबसे बड़ी आपदा से निपटा गया है। इसी को लेकर आज भाजपा ने आप जैसे काेराेना याेद्धाओं काे सम्मानित करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान जब लोग डरे-सहमे से अपने घरों में रहने को विवश थे उस विकट परिस्थितियों में भी हमारे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कर्मी, मीडियाकर्मी, जनप्रतिनिधियों व समाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा बनकर लोगो की सेवा किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद का भी यह समय काफी चुनौतियों से भरा हुआ है। ऐसे में जनसेवा के कार्य में अच्छा करने वालों को प्रोत्साहित करने से उन्हें उर्जा मिलेगी और आपदा काल में अन्य लोगों को भी सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में इनका हुआ सम्मान
चिकित्सा क्षेत्र से
डॉ मेजर दुर्गा शंकर, डॉ विमोहन,डॉ गौरव वर्मा, डॉ चंदन कुमार,डॉ निखिल कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ विजय भारद्वाज, शीलानाथ सिंह,

जन सेवा सामाजिक क्षेत्र से
हरिमोहन चौधरी,अविनाश तिरंगा,समीर कुमार(बैंक ऑफ बड़ौदा),पंकज पटवारी,विजय पाण्डेय,डॉ रमेश केजरीवाल,अशोक कुमार,दीपु कुमार.

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मनोज सिंह ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साह,जिला मंत्री संजीव झा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आलोक राजा,रविरंजन शुक्ला,धनंजय झा,डॉ रागिनी रानी, उमेश पाण्डेय,ओम प्रकाश तिवारी,अभिषेक सौरभ, नंद किशोर पासवान, मो अलीमुद्दीन चुन्नू,रीता पराशर, देव कुमार,मो नसीम शामिल हुए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.