BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर: गायघाट में शारदीय नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्रा

गायघाट में शारदीय नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्रा

Repoted by Deepak

गायघाट । शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरूवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कलश यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत विधिवत पूजा अर्चना कर कलश स्थापना किया गया। इस कड़ी में प्रखंड के अलग अलग क्षेत्र में पूरे गाजे बाजे के साथ उत्साहपूर्ण कलश यात्रा निकाली गई। जबकि सहोदरा के आदि शक्ति माता सुभद्रा स्थान पर भी कलश स्थापना से पूर्व श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर परिसर से कलश यात्रा लेकर बागमती नदी के संगम घाट पर पहुंच जलभरी की। इसके उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी आदि दुर्गा माता के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए कलश स्थापना की गई। पूजा समिति के सदस्यों आदि ने बताया कि पूजा समिति की तरफ से मन्दिर परिसर में नवरात्र में प्रत्येक रात्रि को भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित होता है। मंदिर प्रांगण में भव्य मेला लगता है। जहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रहती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.