BIHARBreaking NewsSTATE

UPSC टॉपर शुभम ने बतायी छात्र जीवन में मित्र की भूमिका और कैसे हों आपके दोस्त, बिहारी स्टूडेंट्स पर कही यह बात

पटना. यूपीएससी परीक्षा में देशभर में टॉप आने के बाद शुभम कुमार के जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. UPSC  टॉप होने के बाद हर दिन किसी न किसी सभा और मंच पर सम्मानित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार को बिहार विधान परिषद में भी सम्मानित किया गया. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर शुभम कुमार ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया. शुभम ने बताया कि जब वह सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए पहली बार दिल्ली गए थे तो मुखर्जी नगर में कई दिनों तक लोगों ने बिहारी के नाम पर मकान नहीं दिया था.

IAS टॉपर शुभम कुमार ने बताया कि लोग जब जानते कि बिहार से यहां आए हैं तो मकान देने से इंकार कर कर देते. लेकिन, यूपीएससी परीक्षा में बिहारी छात्रों के कीर्तिमान बनाने के साथ ही स्थिति बदल चुकी है. शुभम कुमार ने मित्रों से मिली खबरों के हवाले से कहा कि मुखर्जी नगर में अब लोग बिहारी छात्रों को अपने मकानों में डिस्काउंट ऑफर देकर रखना चाहते हैं. टॉपर होने के बाद यह सबसे सुखद बदलाव देखने को मिला है.

शुभम ने बताया कि कम दोस्त रखें पर अच्छे रखें
विधान परिषद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शुभम ने बताया कि जिंदगी में पढ़ाई के दौरान अच्छे दोस्त रखने जरूरी हैं. छात्रों को कम दोस्त रहे पर अच्छे दोस्त होने चाहिए. अच्छे दोस्त आपको हमेशा ऊर्जा देने का काम करते हैं. शुभम ने यह भी जानकारी दी यूपीएससी के रिजल्ट आने से पहले वह अगले यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा कि मुझे आशा नहीं थी कि मैं यूपीसी टॉप करूंगा. सबको अपना कर्म करना चाहिए नतीजे खुद ब खुद मिल जाते हैं.
संबंधित खबरें

शुभम कुमार के नाम से कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि जब तक वह तैयारी करते रहे और नतीजा नहीं निकला तब तक वह सोशल मीडिया से दूर रहे. शुभम कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना कोई अकाउंट नहीं बनाया था. यूपीएससी टॉप होने के बाद शुभम ने पहली बार ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया. साथ ही यह भी कहा मेरे अकाउंट बनाने से पहले मेरे नाम से फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं जिस पर कई जानकारियां शेयर की जा रही हैं.

सोशल मीडिया पर लाए टेलिग्राम प्रोग्राम
शुभम ने यह भी जानकारी दी की सोशल मीडिया पर टेलिग्राम प्रोग्राम भी लेकर के आए हैं जिसके जरिए यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को अपने एक्सपीरियंस और आइडियाज लगातार शेयर करते रहेंगे ताकि युवा उसे फायदा उठा सकें. इस मौके पर मंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और पंचायती राज विभाग के सचिव आइएएस रंजीत कुमार सिंह ने भी शुभम कुमार को सम्मानित किया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.