BIHARBreaking NewsSTATE

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे UPSC टॉपर शुभम कुमार:CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने शुभम को दी बधाई

देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ परीक्षा UPSC के टॉपर बिहार के शुभम कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास एक अन्ने मार्ग में नीतीश कुमार ने टॉपर शुभम कुमार को टॉप होने पर बधाई दी और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने शुभम कुमार का जोरदार तरीके से स्वागत किया।

इस मौके पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पंचायती राज्य विभाग के निदेशक रंजीत कुमार और सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार मौजूद थे। सभी ने शुभम कुमार के साथ फोटो खिंचवाई, मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अलग से शुभम कुमार के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान सबके चेहरे पर एक जीत की मुस्कान थी।

शुभम कुमार जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल रहे थे तो बिल्कुल ट्रेनी IAS की भूमिका में नजर आए। जिस तरह से ट्रेनिंग के दौरान IAS विशिष्ट लोगों से मिलते हैं तो उनका ड्रेस कोड प्रिंस कोर्ट होता है। उसी लिबास में शुभम मुख्यमंत्री आवास गए थे।

कटिहार के रहने वाले कुम्हरी निवासी शुभम उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर देवानंद सिंह और पूनम सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक से लेकर 10वीं तक की शिक्षा विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल से हुई। 12वीं की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय बोकारो (झारखंड) से हुई। उसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिग किया और फिर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। दूसरे प्रयास में 2019 में 209वां रैंक हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने 2020 में फिर एग्जाम दिया और टॉप किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.