Breaking NewsNationalReligion

नवरात्रि पर जगमगाया वैष्‍णो देवी धाम, शक्ति की आराधना में डूबा कोलकाता, देखें तस्वीरें…

मां दुर्गा के विभिन्‍न रूपों की उपासना के लिए गुरुवार से नवरात्रि (Navratri 2021) की शुरुआत हो रही है. गुरुवार को इसका पहला दिन है. नवरात्रि को लेकर वैष्‍णो देवी धाम से लेकर कोलकाता तक उत्‍साह है. जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल लगाए गए हैं. इनमें भक्‍त मां दुर्गा की उपासना कर सकते हैं.

 पश्चिम बंगाल के एक पंडाल में स्‍थापित मां दुर्गा को सोने से जड़ी साड़ी पहनाई गई. उनकी आंखें भी सोने की हैं. साड़ी में 6 ग्राम सोना लगा है. इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये है. (Pic- ANI)

 नवरात्रि की पूर्व संध्‍या पर बुधवार को कटरा स्थित माता वैष्‍णो देवी धाम रोशनी से जगमगा गया. नवरात्रि पर भक्‍त बड़ी संख्‍या में वैष्‍णो देवी पहुंचते हैं. (Pic- ANI)

 दिल्‍ली के झंडेवालान मंदिर में गुरुवार सुबह नवरात्रि के पहले दिन मां की आरती की गई. (Pic- ANI)

 दिल्‍ली के कालकाजी मंदिर को भी बुधवार को सजा दिया गया है. भक्‍त बड़ी संख्‍या में यहां दर्शत को आते हैं. (Pic- ANI)

दिल्‍ली के कालकाजी मंदिर को भी बुधवार को सजा दिया गया है. भक्‍त बड़ी संख्‍या में यहां दर्शत को आते हैं. (Pic- ANI

 ओडिशा के बिराज मंदिर शक्ति पीठ में भी नवरात्रि को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. (Pic- ANI)

 पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लेक टाउन में दुर्गा पूजा पंडाल को दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह बनाया गया. (Pic- ANI)

 नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार ने मुंबई में गणपति मंदिर में दर्शन किए. (Pic- ANI)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.