अमेरिका और ईरान के बीच तना’व बढ़ने से विदेशी बाजारों के साथ स्थानीय बाजार में सोने और चांदी के दामों ने बड़ी छ’लांग लगाई। दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 680 रुपये महंगा होकर 41,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 1,000 रुपये चमककर चार महीने के उच्चतम स्तर 49,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। सोने-चांदी में लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी द’र्ज की गयी है। इनमें से 02 जनवरी के बाद तीन दिन में सोने की कीमत 1,620 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की 1,850 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है। कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में रही तेजी के कारण स्थानीय बाजार में सोना-चांदी महँगी हुई है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 23.40 डॉलर बढ़कर 1,575.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से निवेशकों ने सुरक्षित निवेशक मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 23.40 डॉलर चमककर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.32 डॉलर की बढ़त में 18.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 23.40 डॉलर बढ़कर 1,575.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से निवेशकों ने सुरक्षित निवेशक मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 23.40 डॉलर चमककर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.32 डॉलर की बढ़त में 18.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी. स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 680 रुपये की छलाँग लगाकर 41,970 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 41,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपये की मजबूती के साथ 31,300 रुपये के भाव बिकी।

चांदी हाजिर एक हजार रुपये चमककर 49,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी जो 05 सितंबर 2019 के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 949 रुपये की उछलकर 48,476 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 70-70 रुपये की ते’जी के साथ क्रमश: 1,010 रुपये और 1,020 रुपये प्रति इकाई हो गये। सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 41,970 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….41,800 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..49,500 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..48,476 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई ……… 1010 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई…….. 1020 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम………… 31,300 रुपये
Leave a Reply