Breaking NewsDELHIElection

#DELHI_ELECTION_2020: 8 फरवरी को 70 सीटों पर होगा मतदान, 11 को आएंगे नतीजे…

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव आयोग के एलान के मुताबिक, आगामी 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के लिए आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Delhi Election Date 2020 LIVE :

  • मतदान प्रक्रिया के चरण में 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 21 जनवरी को नाम वापस लेने के आखिरी तारीख होगी।
  • 8 फरवरी को होने वाले मतदान में दिल्ली के 1.46 करोड़ मतदाता नई सरकार चुनेंगे।
  • 13750 बूथों पर वोटिंग होगी और 2689 जगहों पर मतदान होगा।
  • 90,000 कमर्चारी चुनाव प्रक्रिया में जुटेंगे और चुनाव खर्च को लेकर सख्त नियमों का पालन किया जाएगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इन्हें घर से ही वोटिंग की सुविधा मिलेगी।
  • वर्तमान में 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में AAP के पास 62 विधायक और भाजपा के पास चार विधायक हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है।
  • दक्षिणी दिल्ली में गायक मोहित चौहान, पूर्वी दिल्ली में पूर्व मैराथन एथलीट सुनीता गोदारा व दो जगहों पर कब्बड़ी के खिलाड़ी आइकॉन बनाए गए हैं।

बता दें कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ तीन सीटें हासिल की थीं तो 15 सालों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.