BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में चो’रों ने Axis बैंक का एटीएम का’टकर 20 लाख की लू’ट, CCTV को भी किया क्ष’तिग्रस्त

मुज़फ़्फ़रपुर जिले में चोरों का आतं’क थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कच्ची पक्की का है। जहां चोरों ने एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर करीब 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई।

इधर, घट’ना की सूचना सदर थाने के थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मामले की छानबीन में जुट गए है। बताया जा रहा है कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट दिया है। इसमें मशीन काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसमें रखा 20 लाख रुपये भी लेकर फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एटीएम के भीतर सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी भी खंगालने में जुट गई है।

ताकि, शातिरों की पहचान की जा सके। इधर, स्थानीय लोग आशंका जता रहे कि चोरों ने रात को घटना को अंजाम दिया होगा। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार कटे हुए एटीएम में चोरों ने 5 सौ के कुछ नोट छोड़ दिया। इधर, सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बैंक से भी सम्पर्क साधा जा रहा है। ताकि, नुकसान का पता चल सके। इधर, पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.