शहर के पश्चिमी क्षेत्र के कम से कम 4 वार्ड यानी शहर के 20 फीसदी इलाके व भगवानपुर पंचायत से पानी निकालने के लिए बनाए जा रहे ब्रह्मपुरा-भामाशाह नाले की चौड़ाई पर सवाल उठने लगे हैं। नाले की चौड़ाई कम होने से इससे निकल पाना मुश्किल हाेगा। कई लोगों ने निगम प्रशासन व पथ निर्माण विभाग को अवगत कराया है।
इसे देखते हुए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने पथ निर्माण विभाग को अल्टीमेटम दिया है कि वर्तमान नाला से चाैड़ाई एक सेंटीमीटर भी कम हुई ताे काम रोक देंगे। बता दें कि 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस नाले से ब्रह्मपुरा, मेहंदी हसन चौक, महेश बाबू चौक, बीबीगंज, माड़ीपुर, भगवानपुर पंचायत का पानी फरदो नाला में निकलेगा।

बीबीगंज गोविंदपुरी निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर विश्वनाथ शर्मा का कहना है कि 30 साल से ज्यादा समय से यहां वे रह रहे हैं। समय रहते नाला की चौड़ाई नहींं बढ़ाई गई तो बाद में पानी निकासी में बाधा आएगी ही।
8 साल की कवायद के बाद ब्रह्मपुरा से भामाशाह द्वार तक राेड-नाला निर्माण शुरू
10 करोड़ सड़क-नाले पर होंगे खर्च
07 मीटर होगी इस सड़क की चौड़ाई
04 फीट दूसरी तरफ का नाला बनेगा
02 फीट एक तरफ का नाला बनेगा
2.2 किलोमीटर सड़क की होगी लंबाई

बीबीगंज रोड में बन रहे इस नाला से इन इलाकों से निकलेगा पानी
वार्ड 6 – ब्रह्मपुरा थाना चौक, संजय सिनेमा रोड
वार्ड 7 – बीबीगंज और आनंदपुरी समेत पूरा वार्ड
वार्ड 8 – चित्रगुप्तपुरी, बख्शी कॉलोनी, माड़ीपुर
वार्ड 9 – हनीफ मियां चौक और इसके आसपास का इलाका
भगवानपुर – अलकापुरी, साकेतपुरी समेत पूरा वार्ड
- सड़क के एक तरफ 2 फीट और दूसरी तरफ 4 फीट का नाला बनना है। लेवल लिया गया है। पानी का प्रेशर देखते हुए नगर आयुक्त ने नाले की चौड़ाई को लेकर आपत्ति जताई है। उनके साथ हमलोग मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। – ई. अंजनी कुमार, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी।




Leave a Reply