Breaking News

तेजप्रताप के बयान पर छोटे भाई ने कहा- लालू जी को कोई बंधक नहीं बना सकता

लालू जी को कोई बंधक नहीं बना सकता- यह कहा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने। वे दिल्ली से पटना पहुंचे तो सबसे पहले यही बयान दिया। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार को छात्र जनशक्ति परिषद के कार्यक्रम में यह आरोप लगाया था कि लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है, पटना आने नहीं दिया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने पटना आने पर कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे देश और बिहार के लोग उन्हें पहचानते हैं। लालू प्रसाद यादव लंबे समय तक मुख्यमंत्री और रेल मंत्री रहे। उन्होंने देश में दो प्रधानमंत्री बनाएं। लालू प्रसाद ने आडवाणी जी को गिरफ्तार करवाया था। लालू प्रसाद को बंधक बनाने की बात उनके व्यक्तित्व से नहीं मिलती है।

दिलचस्प यह कि तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप का नाम एक बार भी नहीं लिया। तेजप्रताप यादव का गुस्सा तभी से भड़का हुआ है जब उन्होंने जगदानंद सिंह को हिटलर कहा था। इसके बाद तेजप्रताप का गुस्सा और ज्यादा तब भड़का जब उनके खास माने जाने वाले आकाश को छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। तेजप्रताप ने तब तेजस्वी से नहीं मिलने देने का आरोप तेजस्वी के रणनीतिकार संजय यादव पर लगाया था और कहा था कि संजय बार-बार तेजस्वी को दिल्ली ले जाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.