BIHARBreaking NewsSTATE

पटना से राजगीर, बोधगया, वैशाली, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस शुरू, यहां जानें किराया

AC Bus Service in Bihar: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (Bihar State Road Transport Corporation) की ओर से बौद्ध सर्किट (Baudh Circuit) के लिए विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इलेक्ट्रिक बसों (Electric Bus) का परिचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही पटना से राजगीर, बोधगया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे शहरों के एसी इलेक्‍ट्र‍िक बस की सेवा शुरू हो गई है। शनिवार को ही बांकीपुर बस डिपो से पटना से बोधगया वाया राजगीर एवं पटना से दरभंगा वाया वैशाली व मुजफ्फरपुर के लिए चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व निगम प्रशासक श्याम किशोर भी मौजूद थे। यहां आप अलग-अलग रूटों पर इस बस का किराया जान सकेंगे।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बताया महत्‍वपूर्ण कदम

उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि 10 साल पहले तक निगम की हालत काफी जर्जर हो चुकी थी। वर्तमान सरकार ने इसे फिर जीवित कर बसों का परिचालन को सुचारु करने की कोशिश की है। हाल के दिनों में निगम की ओर से काफी बेहतर पहल की गई है। नगर सेवा के रूप में सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर पहल है। सूबे के हर शहर के लिए निगम की ओर से बसों का परिचालन किया जा रहा है। अब निगम की ओर से बौद्ध सर्किट के लिए विशेष रूप से इलेक्ट्रिक एसी बसों का परिचालन किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि निगम की ओर से लक्जरी वातानुकूलित बसों के परिचालन से आम लोगों को काफी राहत मिली है। आज का समय बापू के बताए मार्ग पर चलने का है। इस मौके पर निगम के प्रशासक ने कहा कि अब निगम की  ओर से सूबे के हर कोने के लिए बसों का परिचालन होने लगा है।

पटना से विभिन्न जगहों का किरायाराजगीर-158 बोधगया-284 वैशाली-125 मुजफ्फरपुर-158 दरभंगा-284 (किराया रुपये में)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.