Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 15’ में रिया चक्रवर्ती आएंगी नजर?, स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)  के निधन के समय चर्चा में रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) का हिस्सा हो सकती हैं. इस चर्चा ने तब जोर पकड़ लिया जब तेजस्वी प्रकाश (Tejashwi Prakash) और बिग बॉस की फॉर्मर कंटेस्टेंट दलजीत कौर (Daljeet Kaur) और रिया एक ही स्टूडियो के बाहर स्पॉट की गईं.

हालांकि रिया चक्रवर्ती के बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. रिया इस घर में पार्टिसिपेट करेंगी या फिर ओपनिंग नाइट में परफॉर्म करेंगी, इसे लेकर भी कुछ साफ नहीं है. बज के पीछे वजह ये है कि ‘बिग बॉस 15’ की कंफर्म कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और पूर्व कंटेस्टेंट दलजीत कौर जिस स्टूडियो के बाहर दिखीं वहीं रिया भी नजर आईं तो कयास लगाए जाने लगे कि हो सकता है रिया भी पार्टिसिपेट करें. हालांकि स्टूडियो के बाहर दिखना  महज एक इत्तेफाक भी हो सकता है. एक्ट्रेस मुंह पर मास्क लगाए कैजुअल लुक में नजर आईं.

रिया चक्रवर्ती को मंडे को मुंबई के एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया. (फोटो साभार: Viral Bhayani)

बता दें कि रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ 2  अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है.  घर का हिस्सा बनने वाले सेलेब्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, डोनल बिष्ट जैसे कुछ नाम तो कंफर्म हैं लेकिन इस सीजन के सभी घरवालों की लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है. करण कुंद्रा, निधि भानुशाली  का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट में सामने आया है. ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती के नाम की भी चर्चा होने लगी है. रिया घर के अंदर दिखेंगी या नहीं, इसका खुलासा तो 2 अक्टूबर को ही होगा.

रिया चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर ‘चेहरे’ में नजर आईं थीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.