BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर जिले की सीमा सील, 31 स्थानों पर बने चेकपोस्ट

मुजफ्फरपुर जिले की सीमा सील, 31 स्थानों पर बने चेकपोस्ट

Repoted by Deepak

पंचायत चुनाव को लेकर जिले में असामाजिक तत्वों एवं अवैध वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए जिले की सीमा सील कर दी गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में 31 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाया गया है। इस संबंध में प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच का आदेश दिया गया है। अवैध वाहनों को जब्त करने को कहा गया है। प्रखंड में मतदान के दो दिन पूर्व और इसकी समाप्ति तक ये चेकपोस्ट कार्यरत रहेगा। बीडीओ एवं थानाध्यक्ष को सीमा सीङ्क्षलग एवं प्रभावी चेक पोस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.