मुजफ्फरपुर में पहले चरण का चुनाव बुधवार को मड़वन और सरैया प्रखंड में होना है। इसमें 5125 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। छह पदों पर उम्मीदवार अपनी दावेदारी ठोकेंगे। इसमे भी पुरुषों की तुलना में महिला उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। पुरुष 2322 तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 2803 है। सबसे अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवार दोनों प्रखंडो में हैं।
सरैया में मुखिया के 29 पद के लिए 250, जिला पार्षद के 30, सरपंच के 182, पंसस के 279, ग्राम पंचायत सदस्य के 1861 और पंच के 678 उम्मीदवार हैं। वहीं मड़वन ने मुखिया के 14 पद के लिए 158, सरपंच के 107, पंसस के 159, ग्राम पंचायत सदस्य के 989, पंच के 400 उम्मीदवार हैं। इनकी किस्मत का फैसला कल मतदान और मतगणना के बाद तय होगा।

18 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया
सकरा में मुखिया और पंसस समेत 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं सकरा प्रखंड कार्यालय में देर रात तक चुनाव चिन्ह लेने के लिये उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी रही। लेकिन, चुनाव चिन्ह नहीं मिला। आज सम्भवतः सभी को चुनाव चिन्ह दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में प्रचार का दौड़ शुरू होगा। इधर, अचार संहिता उल्लंघन के मामले में बोचहां CO वीरेंद्र कुमार वर्मा ने मुखिया प्रत्याशी जामुन सिंह पर FIR दर्ज कराया है। CO ने बताया की क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मुखिया प्रत्याशी का पोस्टर लगाए हुए था। यह अचार संहिता का उल्लंघन है। इस आलोक में FIR दर्ज कराई गई है।



Leave a Reply