BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट:बिहार के पट अधिकांश जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश जिलों में एक से दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया है। आने वाले 24 घंटे में पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों और शेष बिहार के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है। खराब मौसम में लोगों से खुले आसमान के नीचे सावधान रहने की अपील की गई है।

तेज बारिश का नहीं है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून करी ट्रफ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, अकोला, चंद्रपुर, दक्षिण ओडिशा और समीपवर्ती दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने भारी अवदाब का क्षेत्र विशाखा पटनम होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ गुजर रही है। वहीं एक पूरब पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तरी काेंकन से दक्षिण ओडिशा एवं समीपवर्ती दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र होकर गुजर रही है। यह समुद्र तल से 5.8 किलो मीटर तक फैला हुआ है। इन सभी मौसमी कारकों के प्रभाव से पूर्वी बिहार के कुछ स्थानों और शेष बिहार के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। बिहार के किसी भी जिले में तेज बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान अभी तक नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिले के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया है।

5 दिनों से गर्मी के बाद बारिश ने फिर बढ़ाई गर्मी

पटना में पांच दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार दोपहर से देर शाम तक हुई रुक-रुक कर बारिश ने थोड़ी राहत दी लेकिन मंगलवार को फिर तेज धूप से उमस वाली गर्मी बढ़ गई है। हालांकि, पटना में सुबह से ही हवा चल रही है लेकिन धूप के कारण हवा में नमी नहीं है। सोमवार की शाम जिस तरह से मौसम सुहाना हुआ था उस हिसाब से मंगलवार को मौसम ठंडा होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं रहा। तेज धूप के कारण सुबह से ही परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर तक हल्की बारिश और धूप की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी।

पटना और गया में शाम तक हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पटना, गया सहित बिहार के अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है, इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के अधिकांश हिस्से में होने वाली बारिश की वजह स्थानीय कारण है, जिसके तहत उमस भरी गर्मी के बाद होने वाले मौसमी सिस्टम से बारिश वाले बादलों का निर्माण हो रहा है। जिससे कहीं पर हल्की तो कही पर मध्य दर्जे की बारिश हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.