Bihar Politics बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से रांची में मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इसे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ एकजुटता की कवायद माना जा रहा है। तेजस्वी यादव शनिवार से रांची में हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) को लेकर झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मजबूत करना है। वर्तमान विधानसभा में पार्टी के केवल एक विधायक हैं।
तेजस्वी बोले: पुराने बिहार को विकसित करना मेरा सपना
तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की इस औपचारिक मुलाकात के दैरान झारखंड के श्रम मंत्री एवं आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहे। इसके पहले तेजस्वी ने कहा कि वे अविभाजित पुराने बिहार को विकसित करने का सपना लेकर झारखंड आए हैं। इस पुराने बिहार के विकास में ही झारखंड का विकास निहित है। तेजस्वी ने झारखंड को संघर्षों की जमीन बताते हुए कहा कि यहां के खनिज संसाधनों से देश आगे बढ़ता है, लेकिन बदले में केंद्र सरकार झारखंड को कुछ खास नहीं देती है। तेजस्वी ने कहा कि जब तक पुराने बिहार (बिहार व झारखंड) के साथ ओड़िशा आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा




अगले विधानसभा चुनाव को ले जमीनी मजबूती की कवायद

तेजस्वी यादव ने इसके बाद रांची के हरमू रोड कार्निवाल हाल में आरजेडी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तेजस्वी पहली बार झारखंड में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य 2024 के विधानसभा चुनाव की अभी से हीं तैयारी में जुटने को माना जा रहा है। आरजेडी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। तेजस्वी विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को आरजेडी से जोड़ना चाहते हैं। वे झारखंड में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहते हैं।

वर्तमान विधानसभा में आरजेडी के केवल एक विधायक
विदित हो कि अविभाजित बिहार में वर्तमान झारखंड के कई इलाकों में आरजेडी की जमीनी पकड़ थी। तब बिहार सीमावर्ती पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा देवघर और कोडरमा में आरजेडी मजबूत था। कालक्रम में झारखंड बनने के बाद पार्टी का प्रभाव कम होता गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी शून्य पर आउट हो गई तो 2019 के विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीत सकी। साल 2019 में आरजेडी के केवल सत्यानंद भोक्ता चतरा सीट से जीत दर्ज कर सके थे। वे झारखंड की गठबंधन सरकार में मंत्री हैं।

Leave a Reply