BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में ठनका गिरने से दो लोग घा’यल, घर में सो रहे लोगों पर गिरा ठनका

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मोहन में रविवार सुबह एक घर पर ठनका गिर गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। ठनका गिरने की जानकारी पर आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

इस दौरान घर के कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें बिजली का मीटर, बाइक, चार्जर, मोबाइल समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुए। घटना के बाद घायलों के परिजन दहसत में है। वहीं, क्षतिग्रस्त हुए सामानों को गृहस्वामी आंकलन कर रहे है।

बताया जा रहा है कि सकरा थाना के मुरौल प्रखंड के महमदपुर गांव वार्ड 15 में रविवार सुबह करीब 7 बजे के समीप रामसागर साह व दीपक साह के घर पर ठनका गिर गया। इसमें दो लोग झुलस गए। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे है। घायलों में दीपक साह का पुत्र बाबुल कुमार है। जबकि, दूसरा रामसागर साह घायल है।

वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कराया। जहां दोनो की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.