समस्तीपुर 19 सितंबर 2021 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्म दिवस पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत कल 18 सितंबर 2021 को देर शाम भाजपा जिला कार्यालय हरपुर ऐलॉथ समस्तीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उजियारपुर के लोकप्रिय सांसद नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किए। वही लड़की व लड़का के द्वारा भारतीय सांस्कृतिक नित्य कला प्रस्तुतीकरण हुआ उससे आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी सहित उपस्थित सभी लोगों को अपने कला से मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी लोगों ने नन्हें कलाकारों की भूरी भूरी प्रशंसा किए। मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री नित्यानंद राय जी ने नन्हें कलाकारों व रंगोली प्रतियोगिता जो जो मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ था उन कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।


वही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश के अंदर ग़रीब, किसान सहित सभी प्रकार क्षेत्रों में उनके नेतृत्व में भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाने हेतु कार्य चल रहा है। वैश्विक महामारी करोना से निपटने हेतु चल वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर एक दिन में ढाई
करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिए है यह दुनिया में एक कृतिमान है। यह मोदी जी के बढ़ते लोकप्रियता का धोतक उदाहरण है।

कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। मौके पर कार्यक्रम में रोसरा के विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, भाजपा नेता शील राय , घनश्याम राय, भाग नारायण राय, राम सुमिरन सिंह, प्रभात कुमार ठाकुर, अरविंद कुशवाहा, सुनील राय, राम याद शान्डिल, मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे, अमित सिंह, वीरेंद्र यादव, प्रदीप शाह शिवे, नंदकिशोर अग्रवाल, गीतांजलि, जयराम दास, रमाकांत राय, जगदेव राम, संतोष राय, राजू पटेल, विजय चौधरी, मनीष पाठक, शंकर राय, कृष्ण बालक सहित अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
भवदीय
मुकेश कुमार सिंह
जिला प्रवक्ता भाजपा समस्तीपुर
मोबाइल नंबर 787054 5368





Leave a Reply