मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 70 वर्षों से चले आ रहे राजनीति के एजेंडे को बदल दिया है। पहले देश में जाति, मजहब और व्यक्ति आधारित राजनीति होती थी, लेकिन अब देश हित को केंद्र में रखकर गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिला कल्याण की राजनीति हो रही है। ये बातें बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 वर्ष में न केवल भारत को हर दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में काम किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक ताकतवर देश के रूप में भारत का सम्मान भी बढ़ाया। मोदी का कृतित्व व व्यक्तित्व देश व दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल में महज 100 दिन में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का साहसिक कार्य किया है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया। वैश्विक मंच पर भारत की इतनी बड़ी सफलता पहली बार देखने को मिली।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण पक्षों को लेकर जो प्रदर्शनी लगाई गयी है वह विभिन्न पक्षाें और वर्ग के लोगों के लिए अत्यन्त प्रेरणादायी और अनुकरणीय है।


प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी से तपस्या, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, देश व समाज हित में जुटे रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण को ध्येय मानकर अपना जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और सेवा भाव से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है।


इसके दौरान पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कैंप, रक्तदान व पौध रोपण सहित जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
चित्र प्रदर्शनी के अलावा प्रधान मंत्री के जन्मदिवस पर शुक्रवार को जिला भाजपा द्वारा संपन्न कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार की सुबह बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा हवन कर प्रधानमंत्री के दिर्घायु होने की कामना की। वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडेय एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी रानी के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर के कल्याणी चौक मंदिर, वैष्णव माता मंदिर, बीएमपी दुर्गा स्थान, हनुमान मंदिर चक्कर चौक, धर्मशाला चौक संतोषी माता मंदिर, मोतीझील मंदिर सहित दर्जनों जगहों पर पूजा हवन एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम किया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 112 मरीजों के बीच फल,बिस्किट एवं ब्रेड आदि का वितरण किया गया।
जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी के आवास पर आयोजित टीकाकरण केंद्र पर पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने 132 टीका लेने वालों को अंगवस्त्र दे कर एवं तिलक लगा कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुकांत झा, रविन्द्र प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम पोद्दार, धर्मेंद्र साहु, मनोज सिंह, मनीष कुमार, ब्रजबिहारी पासवान, निर्माला साहु,इंदिरा सिंह, संजीव झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की उपस्थिति रही।





Leave a Reply