बेगूसराय. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर एक बार फिर हमला बोला है. अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दो दिन के दौरे पर आए गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि भारत में अभी प्रधानमंत्री का पद रिक्त (खाली) नहीं है. देश की जनता ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर भरोसा किया है. विपक्ष को नरेंद्र मोदी के विरुद्ध जिस चेहरे को आगे कर के चुनाव लड़ना हो लड़े, चाहे वो राहुल गांधी हों या ममता बनर्जी.
उन्होंने कहा कि देश में 2004 से 2014 तक 10 वर्ष यूपीए की सरकार रही जो हमेशा विवादों में घिरी रही. लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार लोगों के उम्मीदों की सरकार है. भारत का आम जनमानस नरेंद्र मोदी पर विश्वास करता है और वर्तमान सरकार में ही विकास को देखता है.



बरौनी रिफाइनरी में हुए हादसे को बताया क्राइम
संबंधित खबरें
वहीं, बरौनी रिफाइनरी हादसे पर गिरिराज सिंह ने स्थानीय प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभी दिल्ली से एक्सपर्ट की टीम आई है जिसमें तकनीकी विशेषज्ञ स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल है. उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी में हुआ हादसा क्राइम के बराबर है, इसकी बारीकी से जांच करवाने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

बता दें कि बीते 16 सितंबर को बरौनी रिफाइनरी में एक यूनिट में ब्लास्ट होने की वजह से पांच रिफाइनरी कर्मी सहित 19 लोग घायल हो गए थे. राहत की बात है कि अब सभी घायल खतरे से बाहर हैं.




Leave a Reply