BIHARBreaking NewsSTATE

समस्तीपुर: थानेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना


समस्तीपुर 17 सितंबर 2001

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला समस्तीपुर के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अन्तर्गत पूर्वांचल के सह संगठन प्रभारी व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर उपस्थित थे व कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुरुआत थानेश्वर मंदिर समस्तीपुर में मुख्य अतिथि के साथ जिला अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर दीर्घायु होने का कामना किया गया।
तदपरांत सदर अस्पताल समस्तीपुर में मरीजों के बीच मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा व अन्य के साथ रोगियों के बीच फल-दूध का वितरण किया और नरेंद्र मोदी के तैलीय चित्र पर सभी उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर उन्हें जन्मदिन के अवसर पर दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैंप के अंतर्गत भूतनाथ मंदिर परिसर पर मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर ने लोगों से वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया व वैक्सीन लेने वाले को पुष्पमाला देकर सम्मानित किया।
फिर संध्या में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित प्रदर्शनी का उदघाटन भाजपा जिला कार्यालय हरपुर ऐलौथ समस्तीपुर में मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर ने उद्घाटन किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, प्रदेश नेता शशिकांत आनंद, प्रो विजय कुमार शर्मा, मणि प्रसाद सिंह, विमला सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सुनील राय, कौशल पांडे, दीपक मंडल, अमित सिंह, गीतांजलि, दिनेश बाजपाई, आदित्य प्रकाश, प्रदीप शाह शिवे, कैप्टन कमलेश सहनी, राहुल कुमार, कृष्ण बालक, राजीव सूर्यवंशी, धर्मवीर कुंवर,वीरेंद्र यादव, भाग्यनारायण राय, प्रो अमरेंद्र कुमार, सतेन्द्र सिंह, रामयाद शांडिल्य, वीना शाह, देवेंद्र चौरसिया, रामकिशोर चौधरी, राजू पटेल, अनिल दास, उमेश कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके उपरांत भाजपा जिला कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चियों को प्रोत्साहित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, गीतांजलि, निधि राजपूत व अन्य सभी नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।
वही नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला कार्यालय में जिसमें मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर जी जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा जी व अन्य वरिष्ट नेता व कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को सभी क्षेत्रों में वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए काम चल रहा है हम भारत के लोग उनके नेतृत्व में भारत को परम वैभव पर पहुंचाने में सफल होंगे। उनके जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना करते हुए अपनी बात को समाप्त किया।

भवदीय
मुकेश कुमार सिंह
जिला प्रवक्ता भाजपा समस्तीपुर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.