Breaking NewsPUNJAB

बिग ब्रेकिंग : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी में मेरा अपमान हुआ है

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारी पुरोहित से मुलाकात की ओर इस्तीफा सौंपा. राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद राजभवन के बाहर से मीडिया को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार यह हुआ है.  कैप्टन ने कहा, ‘मैंने आज सुबह ही फैसला कर लिया था. इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी बता दिया था. मेरे साथ ये तीसरी बार हो रहा है. मैं यहां ह्यूमिलेटेड फील कर रहा हूं. अब उन्हें जिस पर भरोसा होगा वो उसे मुख्यमंत्री बना लेंगे.’

बीजेपी हुई हमलावर
वहीं, पंजाब में जारी सियासी घटनाक्रम पर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जहाज जब डूबने वाला होता है तो हिचकोले खाने लगता है. उन्होंने अंबाला में कहा कि पंजाब कांग्रेस उसी प्रकार ने हिचकोले खा रही है. इसी वजह से इनका आपसी टकराव हो रहा है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.