गायघाट बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित
गायघाट। प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में शनिवार को बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ चनद्रदेव ठाकुर ने की।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बीडीओ डां विमल कुमार ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए तहे दिल से शुक्रिया किया। सम्मानित करने वाले शिक्षकों में बेलागोपी के नीरज कुमार जारंग डीह के अमरनाथ सिंह को सम्मान पूर्वक सम्मानित किया। बताते चलें कि विशेष नामांकन अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्य के लिए बेहतर किया गया था।

इधर मःवि हनुमान नगर, मःवि पिरौछा कन्या को भी सम्मानित किया गया। बीआरपी उमेश राय को बीईओ ने बेहतर शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक अजय कुमार चौधरी, नरेन्द्र ठाकुर, देव किशोर, ध्रुव चंदन की भूमिका अहम रही। मंच संचालन शिक्षक रामलखन ने की।इस दौरान मौके पर प्रारभिंक शिक्षक संघ के संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।




Leave a Reply