BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर; गायघाट पुलिस ने शराब माफियायों पर कसा शिकंजा,फ़रार चल रहे शराब के बड़े धंधेबाज को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर; गायघाट पुलिस ने शराब माफियायों पर कसा शिकंजा,फ़रार चल रहे शराब के बड़े धंधेबाज को किया गिरफ्तार

Repoted by Deepak

गायघाट। बिहार (Bihar) में अप्रैल 2016 से शराबबंदी (Liquor Ban) लागू है. सीएम नीतीश कुमार ने नेक इरादे और सामाजिक ताना-बाना को और मजबूत करने के लिए इसे लागू किया था. समाज की महिलाओं ने दिल खोलकर मुख्यमंत्री के कदम का स्वागत किया. शांति से शादी ब्याह हो, किसी सामाजिक कार्यक्रम में हंगामा न हो, शराब के चलते किसी का घर नहीं उजड़े, कोई महिला प्रताड़ना की शिकार न हो. किसी मां की कोख शराब के चलते सूनी न हो और किसी बुजुर्ग का सहारा न छिने. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर शराबबंदी कानून उन्होंने लागू किया, लेकिन कहते हैं जब कुछ अच्छी चीजें होती हैं तो कुछ बुरी शक्तियां उसे नष्ट या बाधित करने पर आमादा हो जाती हैं. शराबबंदी को लेकर भी राज्य में कुछ ऐसा ही हो रहा है. चंद पैसों की लालच में शराब तस्करी से जुड़े लोग इस सामाजिक अभियान को पलीता लगाने में जुटे हैं. लोगों की जान ले रहे हैं।इस दौरान गायघाट में पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महीनो से फ़रार चल रहे भूसरा निवासी उदय कुंवर को गिरफ्तार किया है। उसके बाद पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं। जिसमें वह फरार चल रहे थें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.