मुजफ्फरपुर; गायघाट में एनएच पर तेल कटवा गिरोह सक्रिय, पुलिस कारवाई में जुटी
Repoted by Deepak
गायघाट। दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर एक बार फिर से बीते दिनों में तेल कटवा गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार एनएच किनारे लगे गाड़ियों से हथियार के बल पर तेल काट लिए जाते हैं।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि बीती रात गायघाट में सतनाम पेट्रोल पंप के समीप लगीं एक ट्रक से तेल काट लिए जाने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मियों ने इस मामले में थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। पूरी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई है।मामले की छानबीन की जा रही है। हथियार के बल पर तेल कटवा गिरोह सक्रिय होकर दिखाई दे रहे हैं।देर रात बरूआरी में वारदात हुई है। इसको लेकर पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है।लगातार एनएच पर नज़र रखी जा रही है। जल्द से जल्द तेल कटवा गिरोह सामने आएंगे।






Comment here