BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत मिले टेंपो से श’राब की त’स्करी, 2590 बोतल नेपाली शरा’ब बरामद

पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब माफिया की धड़पकड़ के बावजूद तस्करी का धंधा थम नहीं रहा है। पुरंदहा रजवाड़ा पश्चमी पंचायत के म्यूरवा उत्तरी में एक टेंपो पर लोड भारी मात्रा में नेपाली देशी-विदेशी शराब पकड़ी गई। गश्ती दल ने रेकी कर रहे एक बाइक के साथ शराब लदा ऑटो को जब्त कर लिया। थनाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व नेपाल सीमा से सटे इंदरवा में डकैतों के पहुंचने की सूचना पर सतर्कता के चलते ये कामयाबी मिली। पुअनि रामप्रवेश उरांव के साथ शशिकांत तिवारी ने के पहुंचने के साथ ही धंधेबाज भाग निकले। टेंपो पर लोड 20 अलग-अलग बोरा में शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के अनुसार बीते वर्ष प्रखण्ड से गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले एक अभ्यर्थी को मुख्यमंत्री वाहन योजना अंर्तगत अनुदानित राशि पर टेंपो आवंटित किया गया था। उसी टेंपो से शराब की तस्करी हो रही थी। जब्त टेंपो के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

रीगा रोड पुराने बस स्टैंड से विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार

नगर थाना प्रभारी विकास कुमार राय ने दलबल के साथ शहर के रीगा रोड पुराने बस स्टैंड में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक ई-रिक्शा, एक बाइक व एक स्कूटी से शराब बरामद की। गिरफ्तार लोगों की पहचान शहर के कोट बा•ाार निवासी भोला कुमार, मेला रोड निवासी सानू कुमार, हुसैना निवासी मोबारक व पुनौरा थाने के पुनौरा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई। मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।

120 बोतल नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

सिरसिया बाजार बीओपी के एसएसबी जवानों ने 120 बोतल नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मुरौल गांव निवासी रोशन कुमार मंडल एवं ओम प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। एसएसबी ने जब्त शराब, बाइक एवं गिरफ्तार धंधेबाज को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया है। इस कार्रवाई में एएसआई लोकपाल शर्मा, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव एवं विकास कुमार शामिल थे। जानकारी के मुताबिक एसएसबी को सूचना मिली थी कि बाइक से नेपाल से शराब लाया जा रहा है। रोशन एवं ओमप्रकाश बाइक से शराब लेकर जैसे ही भारतीय क्षेत्र में पहुंचे एसएसबी जवानों ने उन्हें दबोच लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.