BIHARBreaking NewsSTATE

बेतिया : मेगा कैम्प के माध्यम से 88,000 लोगों का हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन

मेगा कैम्प के माध्यम से 88,000 लोगों का हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन

  • जिले में एक दिन के टीकाकरण में अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि: डीएम
  • आमजन की सुविधा को जिले में बनाये गए थे 353 टीकाकरण केंद्र

बेतिया,2 सितंबर | मेगा कैम्प के माध्यम से जिले के 88,000 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन से लाभान्वित किया गया है। जिले को आवंटित सभी 88000 डोज एक दिन में लाभार्थियों को लगाए गए हैं। यह पश्चिम चम्पारण जिले के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि है एवं एक दिन में अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। जिले के पिपरासी, गौनाहा, योगापट्टी, चनपटिया, मझौलिया एवं सिकटा प्रखंड में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया । अबतक जिले में 11,88119 डोज़ लोगों को लगाए जा चुके हैं | इसमें फर्स्ट डोज-10,51422 एवं सेकेंड डोज-1,36697 लोगों को वैक्सीन से किया गया है लाभान्वित। जिले के सभी नगर निकाय के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को पूर्व में ही लगायी जा चुकी है वैक्सीन की फर्स्ट डोज। जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने कोविड 19 टीकाकरण अभियान के बाद समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी | उन्होंने कहा कि बैठक में वैक्सीनेशन की बेहतरीन उपलब्धि पर पूरी मेडिकल टीम, अधिकारियों की टीम एवं वैक्सीन लेने वालों की सराहना की गयी।

  • फर्स्ट डोज लेने वाले व्यक्तियों को समय पर अवश्य दिलाएं सेकेंड डोज :
    जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि फर्स्ट डोज लेने वाले व्यक्तियों को समय पर सेकेंड डोज अवश्य दिलाएं |कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 टीका की दोनों डोज जरूरी है ।
  • बारिश के बावजूद लोगों ने कोविड टीकाकरण में लिया हिस्सा:
    मेगा कैम्प में बारिश की फुहार के बीच जहाँ जिलेवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी टीम लगातार मेहनत करती रही। मेगा कैम्प के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जिलाधिकारी द्वारा लगातार गहन समीक्षा की जाती रही तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया जाता रहा। इसी के परिणामस्वरूप मेगा कैम्प के माध्यम से 353 टीकाकरण केंद्रों पर 88,000 लोगों को कोविड-19 टीका से लाभान्वित किया जा सका है।
    टीका प्राप्त होते ही ऐसे मेगा कैम्प फिर लगाए जाएंगे-
    जिला प्रशासन को यह भी संज्ञान में आया कि मेगा कैम्प के दिन बहुत सारे केंद्रों पर ज्यादा लाभार्थियों के पहुँचने के कारण टीका कम पड़ गया तथा अन्यत्र जगहों से मंगा कर टीका लगाया गया। इसके बावजूद कई लोग टीका लेने से वंचित भी रह गए हैं। पर्याप्त संख्या में टीका प्राप्त होते ही ऐसे मेगा कैम्प फिर लगाए जाएंगे। साथ ही टीकाकरण से वंचित लोग अपने नजदीकी फिक्स्ड टीकाकरण केंद्र (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर जाकर फर्स्ट तथा सेकेंड डोज ले सकते हैं। जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, द्वारा जिले की इस बेहतर उपलब्धि पर पूरी मेडिकल टीम, अधिकारियों की टीम तथा टीका लेने वालों की सराहना की गई तथा कहा गया कि इसी तरह आगे भी मेगा कैम्प का आयोजन किया जाना है। इससे भी ज्यादा उपलब्धि के लिए सभी अधिकारी, डॉक्टर, कर्मी समन्वित प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रयास आगे भी करते हुए जिले को सूबे में टॉप पर रखना है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता के उपरांत सभी फिक्स्ड टीकाकरण स्थल पर सुचारू रूप से टीका देने का कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए। जिन लोगों ने प्रथम खुराक ले लिया है और द्वितीय डोज लेने का समय पूरा हो गया है, उन्हें द्वितीय डोज अवश्य दिलाएं।
  • जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक मेगा कैम्प का संचालन किया गया- सीएस:
    समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन बीरेंद्र चौधरी ने बताया गया कि जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक मेगा कैम्प का संचालन किया गया है। उन्होंने बताया कि पिपरासी प्रखंड को 500, गौनाहा प्रखंड को 4000, योगापट्टी प्रखंड को 7000, चनपटिया प्रखंड को 8000, मझौलिया प्रखंड को 8000, सिकटा प्रखंड को 5000, ठकराहा प्रखंड को 1000, भितहा प्रखंड को 1500, रामनगर प्रखंड को 6000, बेतिया प्रखंड को 6000, नरकटियागंज प्रखंड को 7000, मैनाटॉड प्रखंड को 5500, नौतन प्रखंड को 4000, बैरिया प्रखंड को 6000, लौरिया प्रखंड को 4000, बगहा-01 प्रखंड को 6000 एवं बगहा-02 प्रखंड को 7000 डोज आवंटित किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.