BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी : अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा छ: दिवसीय प्रशिक्षण

अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा छ: दिवसीय प्रशिक्षण

  • 94 आशा के साथ एक फैसिलिटेटर को मिल रहा है प्रशिक्षण 
    — केयर इंडिया टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से हो रहा है प्रशिक्षण

मोतिहारी, 02 अगस्त। जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर का छः दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार के अध्यक्षता में केयर इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 30 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगा । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार  ने बताया कि तीन बैच में तीन प्रखंडों की  चयनित 94 आशा कार्यकर्ता और एक फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया  जा रहा है।


लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अन्य सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही-
अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अवनीश कुमार एवं अनिल मण्डल ने बताया कि-जिले में स्वास्थ्य विभाग  से जुड़ी आशा कार्यकर्ता को मॉड्यूल 5, 6, एवं 7 के चौथे  चरण का छ: दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है| जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अन्य सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ताकि आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन बेहतर तरीके से कर सके और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचा सके। लोगों को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल  सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। इसलिए भी यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह,के साथ उनके सहयोगियों द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


आवासीय प्रशिक्षण बैच वाइज चयनित आशा एवं फैसिलिटेटर को दिया जा रहा
डीसीएम नंदन झा ने बताया कोविड  प्रोटोकॉल के  पालन के साथ –  आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण मिल रहा है । यह छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बैच वाइज चयनित आशा एवं फैसिलिटेटर को दिया जा रहा है| जिसमें मोतिहारी सदर, मधुबन, एवं तेतरिया की आशा कार्यकर्ता  और फैसिलिटेटर को चयनित किया गया है |
स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं का आशा कार्यकर्ता को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है मकसद 
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश है समय से पूर्व जन्मे बच्चे औऱ जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं का कैसे मूल्यांकन किया जाना है? साथ ही होने वाले खतरों से कैसे सुरक्षित करना है?  शिशुओं की देखभाल संबंधी जानकारियां, माँ को शिशुओं की  देखभाल संबंधित जानकारी व परामर्श , नवजात शिशुओं में रक्त संक्रमण की पहचान एवं जाँच के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं का आशा कार्यकर्ता को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना| ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सके और लोगों को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम स्वास्थ सेवाओं की जानकारी मिल सके।


लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर रहने खाना-पीना समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं
 उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर रहने खाना-पीना समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर सके । प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण केयर इंडिया के जिला प्रतिनिधि सुरैया  के द्वारा किया गया ।उनके द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवम खाना आशा के रहने की व्यवस्था की जाँच की गई। मौके पर डीसीएम नंदन झा , केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह,के साथ उनके सहयोगियों संदीप कुमार ,रजनीश कुमार वर्मा, संजय कुमार ,नसीम अख्तर धीरेंद्र कुमार पप्पू कुमार सहित कई आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर मौजूद रहे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.