BIHARBreaking NewsSTATE

पूसा रोड स्थित व्यावसायिक संपत्ति को SBI ने लिया अपने कब्जे में, 4 करोड़ ने अधिक है बकाया…

पूसा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक से ऋण लेने बाद चार करोड़ रुपये चूकता नहीं करने पर बैंक अधिकारी ने गुरुवार को बंधक के रूप में रखे गये सम्पत्ति व्यावसायिक भूमि एवं मकान को कब्जे में लिया है।

बैंक द्वारा बार-बार ऋण चूकता करने का आग्रह करने के बावजूद ऋणधारक द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया। विवश होकर बैंक ने कानून प्रक्रिया अपना कर बंधक वाले भूमि को दखल कब्जा किया गया।

पूसा रोड स्थित व्यावसायिक भूमि एवं मकान जो पुराणा सेंट्रल बैंक बिल्डिंग शंकर साह एवं नीला देवी के नाम से था। भारतीय स्टेट बैंक एसएएमबी पटना से ऋण लेने के एवज में शंकर श्री एंड संस कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड ऋण खाता में बंधक के रूप था।

दखल कब्ज़ा पूसा अंचल अधिकारी श्री अश्विनी कुमार की निगरानी में हुआ। मौके पर स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात थे।

दखल कब्ज़ा भारतीय स्टेट बैंक के प्रद्धिकृत अधिकारी विपिन कुमार सिंह, बैंक अधिकारी रजुल हेंब्रम एवं सरफेसी रिजील्यूसन एजेंसी मेसर्स भी ब्रदर्स एण्ड एसोसिएटस के विजय कुमार और पूरी टीम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

शंकर श्री एंड संस कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड ऋण खाता में बैंक का कुल बकाया राशि चार करोड़ रुपये से जयादा है। जिसका भुगतान अबतक नहीं किया गया है। विवश होकर भारतीय स्टेट बैंक को ऐसी कार्रवाई करनी पड़ी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.