BIHARBreaking NewsSTATE

हर दृष्टि से नीतीश कुमार PM पद के योग्य / JDU ने PM पद के लिए किया कंफ्यूजन दूर

JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आज एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को अलग से पास किया गया। यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव CM नीतीश कुमार को लेकर था। प्रस्ताव में नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया गया और यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद की सारी योग्यता रखते हैं। इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सबके सामने रखा, जिसे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने CM नीतीश कुमार को PM मैटेरियल बताते हुए अपने प्रस्ताव में कहा कि नीतीश कुमार में PM पद की सारी योग्यता है। उनके पास शासन चलाने का लंबा अनुभव है। हर दृष्टि से नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के योग्य है। लेकिन लगे हाथों उन्होंने ये भी कहा हालांकि वे पीएम पद के दावेदार नहीं हैं।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद निर्णय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यह प्रस्ताव दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम पद के दावेदार नहीं हैं। लेकिन उनमें प्रधानमंत्री पद की सारी योग्यता है। केसी त्यागी ने कहा की इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परिषद ने पास कर दिया है। केसी त्यागी ने इसके पीछे तर्क दिया कि कंफ्यूजन दूर करने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। बार-बार यह खबर आती थी कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। आज की बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया कि नीतीश कुमार ने पीएम पद के सारे गुण हैं। हालांकि, वे इसके दावेदार नहीं हैं ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.