Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

केबीसी में फिर दिखेंगे बिहार के शरद विवेक सागर / 26 अगस्त को रात 9 बजे केबीसी में एक्सपर्ट के रूप में दिखेंगे

बिहार के सामाजिक उद्यमी शरद सागर को एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में एक्सपर्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। पिछले साल शरद सागर बिहार से पहले KBC के इतिहास में सबसे युवा एक्सपर्ट के रूप में नजर आए थे। साल 2000 में शुरू हुई KBC भारत के सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन कार्यक्रमों में से एक रहा है। 23 अगस्त को KBC के 13वें सीजन की शुरुआत हुई और सीजन के पहले ही सप्ताह में बिहार के शरद सागर को एक्सपर्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। वे KBC में टेलीविजन पर देश भर से आए प्रतियोगियों का एक्सपर्ट के रूप में मार्गदर्शन करेंगे और चुनौतीपूर्ण सवालों के जवाब देने में उनका सहयोग करेंगे।

पिछले साल जितवाए करोड़ों रुपए और दिखे कई स्पेशल एपिसोड्स में

पिछले साल अक्टूबर में जब शरद सागर पहली बार KBC में एक्सपर्ट के रूप में दिखे, तब अमिताभ बच्चन ने उनका परिचय कराते हुए कहा था कि – ‘शरद जी एक सोशल इंटरप्रेन्योर हैं और उनकी संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल पिछले 12 वर्षों से शिक्षा और पब्लिक सर्विस में अपना सक्रिय योगदान दे रही है। फोर्ब्स ग्लोबल 30 अंडर 30 लिस्ट में इनका नाम शामिल है और ये कई ख्यातियों से सम्मानित भी किये जा चुके हैं।’ पिछले साल शरद सागर ने KBC के प्रतिभागियों को अनेकों प्रश्नों का जवाब देकर 1 करोड़ 79 लाख रुपए जितवाए।

पिछले साल शरद सागर ने KBC के प्रतिभागियों को अनेकों प्रश्नों का जवाब देने में शरद सागर ने एक्सपर्ट के रूप में मदद की थी।

पिछले साल शरद सागर ने KBC के प्रतिभागियों को अनेकों प्रश्नों का जवाब देने में शरद सागर ने एक्सपर्ट के रूप में मदद की थी।

आमंत्रण-पत्र में क्या लिखा गया है

शरद सागर को KBC द्वारा आमंत्रण में लिखा गया कि ‘देश भर में आपकी ख्याति और अपने ज्ञान और मेधा के कारण आप एक आदर्श एक्सपर्ट के प्रतीक हैं। आपके जैसे दिग्गज को ‘एक्सपर्ट’ के रूप में KBC में आमंत्रित करना हमारे लिए गौरव और सम्मान की बात है। आपका असीमित ज्ञान हमारे प्रतियोगियों को इस प्रतियोगिता में एक कदम आगे बढ़ाने और बड़ी जीत दिलाने में मदद करेगा।’

शरद सागर ने कहा- सदी के महानायक के साथ एक बार फिर राष्ट्रीय टेलीविजन पर आना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

शरद सागर ने कहा- सदी के महानायक के साथ एक बार फिर राष्ट्रीय टेलीविजन पर आना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

शरद ने कहा- मेरे लिए सम्मान की बात

KBC द्वारा एक बार फिर निमंत्रण मिलने पर भास्कर के साथ बात करते हुए शरद सागर ने कहा कि पिछले वर्ष मुझे KBC के माध्यम से देशवासियों का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अमिताभ बच्चन ने अत्यंत स्नेह प्रकट किया। सदी के महानायक के साथ एक बार फिर राष्ट्रीय टेलीविजन पर आना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

कौन हैं शरद सागर

शरद विवेक सागर बिहार के सामाजिक उद्यमी हैं, जिनके शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में किए गए कार्यों को दुनिया भर में सराहा गया है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शरद सागर को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया। फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें विश्व के 30 सबसे प्रभावशाली युवाओं की सूची में शामिल किया। रॉकफेलर फाउंडेशन ने उन्हें अगली सदी के 100 इन्नोवेटर्स की सूची में जगह दी। नोबेल पीस सेंटर ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में आमंत्रित किया। इंग्लैंड की महारानी ने उन्हें ‘क्वींस यंग लीडर्स’ में शामिल किया और देश के प्रमुख अखबार दिव्य भास्कर ने उन्हें ’21 वीं सदी के विवेकानंद’ की उपाधि दी। साल 2008 में शरद सागर ने सामाजिक संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल की स्थापना की थी। डेक्सटेरिटी ग्लोबल एक राष्ट्रीय संगठन है, जो शैक्षणिक अवसरों और प्रशिक्षण के माध्यम से भारत के लिए अगली पीढ़ी के लीडर्स तैयार करता है। संगठन 65 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक अवसरों से जोड़ता है। संगठन के बच्चों ने दुनिया भर के शीर्षस्थ विश्वविद्यालयों से 70 करोड़ से भी अधिक की छात्रवृत्ति प्राप्त की है। जुलाई में मुसहर परिवार से आने वाले दो दिहाड़ी मजदूरों के दो बेटे गौतम और अनोज को 42-42 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दिलवाने पर भी शरद चर्चा में आए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.