BIHARBreaking NewsSTATE

डिप्टी CM को घूसखोर बताने वाले JDU विधायक गोपाल मंडल पर 5 मंत्रियों ने की कार्रवाई की मांग; प्रदेश अध्यक्ष ने दिया भरोसा

डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद को घूसखोर कहनेवाले जदयू विधायक गोपाल मंडल पर कार्रवाई होगी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ये भरोसा, भाजपा के उन 3 मंत्रियों को दिया है जो गोपाल मंडल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस दौरान गोपाल मंडल ने भाजपा को औकात में रहने की सलाह भी दे डाली थी।

जदयू के एक विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों से हमेशा रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी इसलिए होती है क्योंकि वो अपनी ही सहयोगी पार्टी भाजपा पर हमलावर रहते हैं । उनके बयान का जबाब देने में कभी भाजपा नजरें चुराती है तो कभी पलटवार करती है। लेकिन इन के बाबजूद गोपाल मंडल बयान देते रहते हैं। गोपाल मंडल ने अपने हालिया बयान में भाजपा से आनेवाले डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को खुलेआम घूसखोर बता दिया। उनका ये बयान सामने आए, 24 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं।

इन दौरान भाजपा से आनेवाले सरकार के 3 मंत्रियों और आधा दर्जन नेताओं ने गोपाल मंडल के खिलाफ जदयू से कार्रवाई की मांग कर दी है। अब मीडिया ने जब गोपाल मंडल को लेकर जदयू से सवाल पूछा है तो प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कार्रवाई की कही है।

सम्राट चौधरी को औकात में रहने की दी थी नसीहत

गोपाल मंडल के निशाने पर भाजपा से आनेवाले पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी भी है। सम्राट चौधरी को गोपाल मंडल ने औकात में रहने की सलाह दी थी। यही नहीं सम्राट चौधरी पर निशाने साधते हुए गोपाल मंडल ने कहा था कि वैसे नेता मुझे सलाह ना दे जो खुद एक भी चुनाव नही जीत सकते हैं। भाजपा पर लगातार हमलावर हो रहे गोपाल मंडल पर कार्रवाई की मांग भाजपा से आनेवाले कई मंत्री कर चुके हैं।

संजय जायसवाल ने जताई नाराजगी

मांग करनेवाले मंत्रियों में मंत्री मंगल पांडे, मंत्री नीतिन नवीन, मंत्री नीरज सिंह बबलू और मंत्री सम्राट चौधरी जैसे मंत्री शामिल हैं। यही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ ही कई प्रवक्ताओं और नेताओं ने भी बयान पर नाराजगी जताई है। ये पहला मौका नहीं जब गोपाल मंडल ने भाजपा के खिलाफ बयान दिया है, इससे पहले भी वो लगातार भाजपा के खिलाफ बयान देते रहे हैं लेकिन इसके बाबजूद जदयू ने अबतक उनपर कोई कार्रवाई नही की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.