BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : बागमती की धारा से गांव में आया मगरमच्छ, ग्रामीणों में द’हशत का माहौल

मुजफ्फरपुर में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। औराई और कटरा प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अब तक तो इस पानी में सिर्फ सांप और बिच्छु देखे जा रहे थे। सोमवार को मगरमच्छ को भी ग्रामीणों ने देख लिया। कटरा प्रखंड के चंदौली में यह विशाल मगरमच्छ खेतों में देखने को मिला। खेत मे भी पानी काफी भरा हुआ है।

इस कारण मगरमच्छ आसानी से इसमे तैरकर गांव की तरफ आ रहा था। यह देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लाठी-डंडा लेकर इसका सामना करने को तैयार हो गए। लेकिन, अंदर ही अंदर सभी डरे हुए थे।

मगरमच्छ को नहीं पकड़ सकी वन विभाग की टीम

खेतों में मगरमच्छ के तैरने की बात वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची। वे लोग उसे पकड़ने के टीम लेकर पहुंचे। टीम के कॉर्डिनेटर रजनीश कुमार में बताया कि जबतक टीम उसे पकड़ती। वह वापस बागमती नदी में भाग गया।

उन्होंने बताया कि बागमती की धारा से होते हुए एक नाला के जरिये यह मगरमच्छ खेतों में आया था। दोबारा उसी रास्ते से भाग निकला। टीम द्वारा लगातार इलाके में नज़र रखी जा रही है।
रात में सोने की सता रही चिंता

मगरमच्छ को देखने के बाद अब ग्रामीणों को रात में सोने की चिंता सता रही है। कह रहे हैं जब से उसे देखा है बस एक ही चिंता खाए जा रही है कि रात को नींद कैसे आएगी। कहीं मगरमच्छ फिर से वापस आ गया तो क्या होगा। रात के अंधेरे में उसे कैसे पकड़ेंगे। महिलाओं और बच्चों के हिफाजत की भी फिक्र है। ग्रामीण कहते हैं अगर उसे पकड़ा नहीं गया तो वे लोग खुद रात को जागकर पहरेदारी करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.