BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : 40 लाख का सरसों तेल लदा ट्रक लू’टने के 24 घंटे के भीतर नवादा से ट्रक ब’रामद, 7 लूटेरे गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले से सदर थाना क्षेत्र स्थित रामदयालु मलंग स्थान के समीप से 40 लाख का सरसों तेल लदा ट्रक लूटने के 24 घंटे के भीतर नवादा से पुलिस ने बरामद कर लिया। लूटा गया ट्रक और इसपर लोड सरसों तेल भी मिल गया। मौके से एक किराना दुकानदार, जीजा-साला समेत सात लूटेरों को पुलिस ने गिर’फ्तार भी कर लिया। गिरोह में शामिल पांच अन्य लू’टेरों की तलाश में सदर पुलिस छापेमा’री कर रही है। रविवार देर रात लूटेरों में ट्रक लूट की घ’टना को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने सोमवार देर रात बरामद कर लिया।

बाइक और मोबाइल भी बरामद
लूटेरों का नाम अभी पुलिस की तरफ से नहीं बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कार्रवाई पूरी होने के बाद खुलासा किया जाएगा। लूटेरों की एक बाइक और आधा दर्जन से अधिक मोबाइल भी बरामद हुआ है। ट्रक मालिक सीतामढ़ी के मनोज सिंह में बताया कि वे सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा में रहते हैं। अपने भांजे सन्तोष सिंह के साथ ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। ट्रक लूट की घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर से भी खोजबीन शुरू कर दी थी।

उजला ट्रक और गीतांजलि लिखा होने का मिला फायदा
उन्होंने बताया कि आमतौर पर ट्रक भूरे रंग का होता है। लेकिन, उनका ये ट्रक उजला रंग का था। ड्राइवर के सामने शीशा पर गीतांजलि टायर्स लिखा हुआ था। ट्रक का फोटो सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट कर दिया और घटना के बारे में भी लिख दिया। इसके बाद अपने परिचितों को इसे खोजने के काम मे लगाया। इधर, पुलिस में सहयोग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूत्रों से ट्रक के लोकेशन का पता लग गया। सदर थाना के दारोगा राकेश कुमार राजेश, SIT और ट्रक मालिक ने नवादा पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

चालक के गांव का लूटेरा
ट्रक चालक राजेश सुस्ता गांव का रहने वाला है। इसी गांव के तीन लूटेरे पकड़े गए हैं, जिसमे जीजा-साला भी है। एक लूटेरे का नाम कुईशा उर्फ अंशु बताया जा रहा है। बाघी का एक किराना दुकानदार भी है। जिसने ट्रक पर से 500 बैग सरसों का तेल बेचा था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक दर्जन शातिरों का गिरोह
पुलिस छानबीन और पूछताछ में पता लगा है कि एक दर्जन शातिरों का ये गिरोह है। जो हाईवे पर रात में वाहनों को टारगेट कर लूटपाट करता है। मुज़फ़्फ़रपुर के अलावा अन्य जिलों के भी लूटेरे इसमे शामिल हैं। लूटे गए ट्रक और सरसों तेल को झारखंड में खपाने की तैयारी थी। वहां के धंधेबाज़ों से डील फिक्स हो चुकी थी। लेकिन, नवादा में ही पुलिस ने सभी को दबोच लिया। फिलहाल हिरासत में लिए गए लूटेरों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.