Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

बिग बॉस में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बना हॉट टॉपिक:इंडस्ट्री पर हुई छींटाकशी तो भड़कीं अक्षरा, होस्ट करन जौहर को बोलना पड़ा सॉरी

बिग बॉस OTT का एक हफ्ता पूरा हो गया और इस वीकेंड के वार में उर्फी घर से एलिमिनेट हो गई। लेकिन बिग बॉस ओटीटी के पहले वीकेंड का वार में अक्षरा सिंह का जलवा दिख रहा है। पहले वीक में अक्षरा घर की कैप्टन हैं, और उन्होंने घर के अंदर भोजपुरी इंडस्ट्री के खिलाफ बोल रहे प्रतिभागियों को चुप होने पर मजबूर कर दिया है ।

अक्षरा को शो के होस्ट करन जौहर सॉरी कहते नज़र आए

बिग बॉस ओटीटी के पहले वीक में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा घर की कैप्टन बनी हैं। इस सप्ताह में अक्षरा सिंह और दिव्या अग्रवाल के बीच जबदस्त तनातनी दिखी है। तनातनी की वजह रही दिव्या अग्रवाल की भोजपुरी को लेकर की गई टिप्पणी। इसका जवाब अक्षरा ने पहले भी दिया था और कहा था कि यूपी, बिहार कमजोर नहीं हैं। कुछ ऐसा ही वीकेंड के वार के दौरान करन जौहर के सामने भी देखने को मिला। यहां भी अक्षरा, दिव्या अग्रवाल पर खूब बरसीं। अक्षरा ने बिग बॉस में खुद को भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करनेवाला बताया और कहा कि उन्हें इस पर फक्र है। अक्षरा ने कहा, हम भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। इसलिए सबका फर्ज बनता है कि भारतीय सिनेमा को सम्मान दिया जाय। अक्षरा ने स्टैण्ड का शो के होस्ट करन भी समर्थन करते दिखे। करना ने कहा कि भारतीय सिनेमा का सम्मान करना हम सबका फर्ज है। भोजपुरी बड़ी इंडस्ट्री है। इस दौरान होस्ट करन जौहर ने अक्षरा को सॉरी भी कहा ।

बिग बॉस ओटीटी को शुरू हुए हुआ एक हफ्ता

पिछले रविवार को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी को एक हफ्ता हो गया है। शो में पहला एलिमिनेशन हो चुका है और घर के अंदर काफी लड़ाई झगड़ा हो रहा है । इसको लेकर करण जौहर ने शो के कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। शो में नेहा भसीन और मूस जट्टाना के मुद्दे को लेकर घर में दो पक्ष बनते दिखे। कुछ लोगों ने जहां नेहा को सही बताया तो वहीं घर के कुछ लोग मूस के पक्ष में नजर आए। इसके साथ ही साथ अक्षरा सिंह को लेकर भी शमिता, नेहा- राकेश बात करते नजर आए कि वो लेजी हैं और विक्टम कार्ड खेल रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.