बिहार में कोरोना कम नहीं हो रहा है। 10 अगस्त को राज्य के 7 जिले कोरोना-फ्री थे। वह संख्या अब घटकर 3 हो गई है। बिहार के 38 जिलों में 35 जिले कोरोना की चपेट में हैं। ऐसे में अगर कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने में थोड़ी सी चूक हुई तो आने वाले समय में खतरा और बढ़ सकता है।
इन जिलों से आउट हो गया था कोरोना
10 अगस्त को औरंगाबाद, बांका, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर और सीवान में कोरोना का एक भी मामला नहीं था। इसके अलावा, 12 जिले ऐसे थे जो तेजी से कोरोना फ्री होने की तरफ बढ़ रहे थे। 12 जिलों में 5 से भी कम एक्टिव मामले होने से माना जा रहा था कि ये जिले भी जल्द कोरोना फ्री हो जाएंगे। हालांकि, 7 दिनों बाद ही कोरोना से संक्रमित जिलों की संख्या घटकर 3 हो गई है।
3 जिले कोरोना से मुक्त
अभी बिहार के 3 जिले कोरोना से मुक्त हैं। ये बक्सर, कैमूर और शेखपुरा हैं। इन 3 जिलों में एक भी एक्टिव मामले नहीं हैं। न ही नए मामले आए हैं। बक्सर में कुल 9248 लोग अब तक संक्रमित हुए। इनमें 9066 ठीक हो गए हैं। 182 संक्रमितों की मौत हुई है।
कैमूर में 4983 संक्रमित हुए। इनमें 4836 ठीक हुए और 147 की मौत हो गई है। शेखपुरा में अब तक कुल 7690 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 7615 ठीक हुए और 75 लोगों की मौत हो चुकी है। औरंगाबाद, बांका, गोपालगंज, जहानाबाद और सीवान कोरोना फ्री होने के बाद दोबारा संक्रमित जिलों में शामिल हो गए हैं।
खतरा इसलिए क्योंकि सब अनलॉक
कोरोना का खतरा इसलिए भी और बढ़ गया है, क्योंकि सब अनलॉक हो गया है। क्लास एक से लेकर विश्वविद्यालय तक खुल गए हैं। पहली लहर के बाद भी कोरोना अचानक से ही बढ़ा था। दूसरी लहर में भयावह रूप ले लिया था। इसलिए कोरोना को हल्के में लेना बड़ा धोखा होगा। सिनेमा घर और स्कूल के साथ बाजारों में भी पाबंदी अब नहीं रह गई है। ऐसे में कोरोना की गाइडलाइन को लेकर सभी को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
संक्रमण के टॉप 5 जिले
पटना – 1,46,849
24 घंटों में एक नया मामला
गया – 33,942
24 घंटों में 2 नए मामले
मुजफ्फरपुर – 31,385
24 घंटों में कोई नया मामला नहीं
बेगूसराय – 27,183
24 घंटों में कोई नया मामला नहीं
भागलपुर – 25,830
24 घंटों में एक नया मामला
एक्टिव मामलों के टॉप 5 जिले
पटना – 34
दरभंगा – 21
समस्तीपुर – 20
वैशाली – 13
कटिहार – 12
रिकवरी के टॉप 5 जिले
पटना – 1,44,484
24 घंटे में 4 की रिकवरी
गया – 33,658
24 घंटे में 3 की रिकवरी
मुजफ्फरपुर – 30,760
24 घंटे में 4 की रिकवरी
बेगूसराय – 26,718
24 घंटे में कोई रिकवरी नहीं
भागलपुर – 25,513
24 घंटे में एक संक्रमित की रिकवरी
मौत के टॉप 5 जिले
पटना – 2,331
मुजफ्फरपुर – 621
नालंदा – 468
बेगूसराय – 457
पूर्वी चंपारण – 430
24 घंटे में 42 रिकवरी, बिहार में 212 एक्टिव मामले
बिहार में 24 घंटे में 42 संक्रमितों की रिकवरी हुई है। अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 212 हो गई है। रिकवरी रेट 98.63 प्रतिशत है। बिहार में कुल 725497 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 715635 संक्रमित ठीक हुए और 9649 संक्रमितों की मौत हो गई है।








Leave a Reply