मुजफ्फरपुर में पिछले दो दिनों में अलग-अलग जगहों पर तीन हत्या और लूट व छिनतई की दो घटनाएं हो चुकी है। अब सोमवार दोपहर को कच्ची पक्की स्थित पेट्रोल पंप पर अपने रिश्तेदार के साथ बाइक में तेल भरवाने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने महिला से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना में महिला आंशिक रूप से चोटिल हो गयी। बैग में ढाई लाख रुपए और दो मोबाइल थे।


घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पम्प कर्मियों ने अपराधियों का पीछा करने की भी कोशिश की। लेकिन, दोनों तेज़ रफ़्तार से रामदयालु की तरफ भाग निकले। पीड़िता दिव्यानी देवी मनियारी इलाके की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
पीड़िता ने बताया कि उनके पति मनीष शुक्ला वकालत करते हैं। उन्होंने व्यवसाय के सिलसिले में अघोरिया बाजार स्थित SBI से ढाई लाख रुपए की निकासी थी। अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से रुपए लेकर घर लौट रही थी। कच्ची पक्की स्थित एक पेट्रोल पंप पर उनके रिश्तेदार बाइक में ईंधन लेने के लिए रुके थे। महिला बाइक से उतरकर खड़ी हो गयी। उनके हाथ में रुपये वाला बैग था। इसी दौरान बाइक से दो बदमाश पीछे से आए और बैग झपटकर फरार हो गए। थानेदार सत्येन्द्र मिश्रा ने बताया कि CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले आगे की कार्रवाई की जा रही है।





Leave a Reply