BIHARBreaking NewsSTATE

वैक्सीनेशन के दौरान ताक पर कोरोना गाइडलाइन:वैशाली में टीका लेने के लिए उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं दिखा कोई इंतजाम, लोगों ने मास्क से भी बनाई दूरी

वैशाली के हाजीपुर नगर के टाउन हॉल में कोरोना का टीका लेने आने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा गई। केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी कोई इंतजाम नहीं किया गया था। वैक्सीन लेने आए लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं दिखा। इस तरह की भीड़ कोरोना महामारी के खतरे को दावत देती नजर आ रही है।

कड़ी धूप में छाता लगाकर लाइन में खड़े रहे लाभुक
कोविड का टीका लेने आए दूरदराज से दर्जनों महिला, पुरूष, युवक, युवती और बुजुर्ग लाभुक छाता लगाकर लाइन में खड़े रहे। भीड़ का आलम यह है कि यहां कोई सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। बल्कि भारी भीड़ के साथ लंबी कतारों में लोग खड़े नजर आ रहे हैं ।

लाइन लगने को लेकर लाभुकों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई । कोविड-19 का टीका लेने आए लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें घंटों तक लाइन में लगाया जा रहा है । लेकिन, भीड़ इतनी है कि उन्हें इसके बावजूद टीका लग पाएगा इसकी उम्मीद नहीं है कई बार लोग लाइन लगने के बाद टीका नहीं लगने के कारण घरों को लौट जा रहे हैं।

टीकाकरण केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। इस भीड़ में सबसे ज्यादा अधिक संख्या महिलाओं की है। दूर-दराज के इलाकों से भी कोविड-19 का टीका लेने महिलाएं पहुंच रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि कोविड-19 टीकाकरण में भारी कुव्यवस्था है, जिसके चलते लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घंटों तक लाइन लगने के बाद भी उन्हें टीका लगेगा या नहीं। यह निश्चित नहीं है। लोगों को प्रशासन की अनदेखी से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.