बिहार का बेटा 10 माह का अयांश एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है. जिसके इलाज के लिए एक बड़ी राशि 16 करोड़ की जरूरत है. लोग अयांश को बचाने के लिए आर्थिक मदद कर रहे हैं. ऐसे में सभी की निगाहें राज्य सरकार पर टिकी हुई थी. लेकिन सीएम नीतीश ने साफ कर दिया कि सरकार के पास इतनी बड़ी राशि के लिए कोई स्कीम नहीं है.
जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश के समक्ष अयांश की मदद करने की बात कहीं तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इतनी बड़ी राशि के लिए सरकार के पास कोई स्कीम नहीं है. लेकिन हां, सरकार की जो सीमा है उसके अनुसार मदद की जाएगी. अपने स्तर पर हम सभी भी मदद करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो अयांश की मदद करें.


बता दें कि लाइव सिटीज ने अयांश को बचाने के लिए अभियान चला रखा है. जिसके तहत मदद के हाथ उठने लगे हैं. पिछले दिनों ही बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव अयांश के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की थी. उन्हें व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक मदद करते हुए हरसंभव प्रयास करने की बात कही थी. दिल्ली में उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एक ज्ञापन भी सौपा. जिसमें अयांश की जान बचाने की गुहार लगायी.
इसके बाद बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी अयांश से मिलने उनके घर गए थे. उऩ्होंने अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा करते हुए पार्टी और सरकार स्तर पर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया. अयांश की जान बचाने के लिए लोगों का कारवां दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. लेकिन अभी भी एक बड़ी राशि की जरूरत है
ऐसे में लाइव सिटीज आपसे से भी आग्रह करता है कि आप भी अयांश के माता-पिता की आर्थिक सहायता करें. जिससे बिहार के बेटे अयांश को बचाया जा सके. आपकी एक छोटी से मदद एक छोटे से नन्हें जान को जीवनदान दे सकता है.
इनपुट : लाइव सिटीज






Leave a Reply