Breaking NewsMUZAFFARPUR

जाम से 5 घंटे तक कराहता रहा मुजफ्फरपुर:शहर के 6 मेन प्वाइंट्स पर लगा भीषण जाम, कई एंबुलेंस भी फंसीं; ट्रैफिक DSP बोले- आज सोमवार है, इसलिए बनी जाम की समस्या

जाम की समस्या मुजफ्फरपुर शहर के लिए नासूर बनती जा रही है। जाम से निजात दिलाने के लिए आलाधिकारियों ने कई बार बैठक की। तरह-तरह के आदेशृ निकाले गए। वन वे-टू वे लागू कराया गया। लेकिन, समस्या से निजात नहीं मिला। सोमवार को भी पूरा शहर करीब पांच घंटे तक जाम से कराहता रहा। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रह गए। स्थानीय दुकानदारों ने सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। तब जाकर जाम की समस्या समाप्त हुई।

इन जगहों पर लगा भीषण जाम

सोमवार को शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या रही। इसमें मुख्य रूप से मोतीझील, सरैयागंज, अघोरिया बाजार, जुरन छपरा, कलमबाग रोड और ब्रह्मपुरा समेत अन्य जगहों पर जाम की समस्या बनी रही। लोग घण्टों तक जाम में फंसे रहे। जुरन छपरा और ब्रह्मपुरा में कई एंबुलेंस भी फंसी रही।

जुरन छपरा में लगे जाम का दृश्य।

जुरन छपरा में लगे जाम का दृश्य।

स्थानीय थाना का नहीं मिलता सहयोग

जाम की समस्या से निपटने के लिए सम्बन्धित थानों को भी सहयोग करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, शहर में ऐसा अबतक नहीं दिख रहा है। जब तक वरीय अधिकारियों की फटकार नहीं लगती है, तब तक थाना से जवान जाम हटाने नहीं निकलते हैं। शहर में कई जगहों पर वन वे सिस्टम भी लागू किया गया था। लेकिन, वहां पर भी इसका पालन नहीं किया जा रहा है।

सोमवार है, इसलिए जाम की समस्या बनी

इस मामले में ट्रैफिक DSP रविन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि बारिश खत्म होने के बाद अक्सर जाम लग जाता है. वैसे भी आज सोमवार है, इसलिए जाम की समस्या बनी है। जाम हटाने के लिए जवानों को निर्देश दिया गया है।

बता दें कि श्रावण मास की तीसरी सोमवारी होने के कारण ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी मंदिरों पर भी लगाई गई है। इस कारण शहर में जवानों की भी कमी है। इस कारण भी भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.