अररिया में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्’कर मा’र दी। हा’दसे में ऑटो सवार दो बच्चों समेत 5 यात्रियों की मौके पर मौ’त हो गई। जबकि 6 लोग घा’यल हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को अररिया सदर अस्पताल, पूर्णिया और भागलपुर भेजा गया है। हादसा रामपुर कोदरकट्टी गांव के पास हुआ।
ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में मोसमात महावती देवी, रामपुर कोदरकट्टी गांव के रहने वाले नुनूलाल ऋषि (50), कमलदाहा गांव की रहने वाली सुशीला देवी (55), पूर्णिया महेन्द्रपुर की रहने वाली मीनाक्षी कुमारी (5 साल) और गौरव कुमार (3 साल) हैं। वहीं, घायलों में रामपुर कोदरकट्टी की सुमन देवी, राजकुमारी, दीपक कुमार ऋषि, फूल कुमारी, कमलदाहा के निवासी सुशील ऋषिदेव, रानीगंज और रहड़िया के मिथुन ऋषिदेव हैं।



मृतक और घायलों के परिजन।
पूर्णिया से लौट रहे थे घर
ऑटो पर ड्राइवर सहित कुल 11 लोग सवार थे। सभी पूर्णिया में एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे।ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रहा था। ट्रक ऑटो को पीछे से टक्कर मारते हुए भाग गया। सभी घायल और मृतक आपस मे रिश्तेदार हैं। सभी महादलित परिवार से आते हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ।
हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम शैलेष चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित अन्य अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीओ शैलेषचंद्र दिवाकर ने अररिया के दो मृतकों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की बात कही। वहीं, दो पूर्णिया के मृतकों को भी मुआवजे की राशि को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन से बात की।




Leave a Reply