BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के 78 लाख किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे सौगात, जानिए किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

बिहार में बाढ़-सुखाड़ से जूझ रहे लाखों किसानों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहेगा। राज्य के 78 लाख से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत नौवीं किस्त में दो हजार की राशि आएगी। ऐसे में बिहार के 78 लाख किसानों के खाते में डेढ़ अरब रुपये से ज्यादा आने का अनुमान है। अभी तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 16-16 हजार रुपये केंद्र सरकार दे चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं किसानों के खाते में आनलाइन खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में बिहार से कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के भी जुड़ने की संभावना है। इसके अलावा बिहार सरकार के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

ऐसे किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

पीएम किसान निधि योजना की शर्तों के मुताबिक कुछ लोग खेती करने के बावजूद योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इनमें डाक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशनल, सांसद, विधायक और ग्रुप डी को छोड़कर बाकी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी एवं 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले शामिल हैं। इसके अलावा जिन लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, उन्हेंं इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

नौ करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 19 हजार करोड़ रुपये

भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार और किसानों की आय बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उपज के समर्थन मूल्य में डेढ गुना से ज्यादा वृद्धि की। अब नौ अगस्त को देश के नौ करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की नौवीं किस्त के लिए 19,500 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने हाल में बढ़े हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं की रिकार्ड खरीद की। इससे 80 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में आए और सबसे ज्यादा फायदा पंजाब-हरियाणा के किसानों को हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.