BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर के बाहर पसरा सन्नाटा, इक्का-दुक्का ही भक्त पहुंचे; वो भी बैरिकेडिंग के पास ही फूल और जल चढ़ाकर कर चले गए

मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर के बाहर तीसरी सोमवारी को भी सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का ही भक्त बाबा के दर्शन को पहुंचे। जो बाहर से धूप-अगरबत्ती दिखाकर निराश मन से लौट गए। वहीं कुछ स्थानीय महिलाएं भी पूजा करने पहुंची। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भीतर जाने की गुहार लगाई। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। कहा कि सरकार का आदेश मंदिर खोलने का नहीं हुआ है। इसलिए भीतर जाने पर रोक है। महिला भक्तों ने कुछ देर तक मिन्नत की। पर पुलिसकर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। फिर महिलाओं ने बैरिकेडिंग के पास ही अगरबत्ती जलाया, फूल चढ़ाया और जल चढ़ाकर बाबा की आराधना की। फिर निराश मन से वापस लौट गई।

पुलिस-प्रशासन और सेवा दल रहे चौकस :

मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा है। यहां पर पुलिस जवान, प्रशासनिक अधिकारी और सेवा दल के सदस्य मुस्तैद हैं। किसी को भी उस बैरिकेडिंग के भीतर प्रवेश करने की सख्त मनाही है। इस बार थोड़ी सी छूट दी गयी है की मंदिर तक लोग साइकिल और बाइक से आ जा सकते थे। क्योंकि पिछली बार उस इलाके में जिन लोगों का घर था। उन्हें भी वहां जाने के लिए बहुत दूर घूमकर जाना पड़ता था। इसी परेशानी को देखते हुए मक्खन साह चौक के पास लगा बैरिकेडिंग उठा दिया गया।

मंदिर के पुजारी ही कर रहे पूजा :

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। मंदिर के बाहर फूल, माला और प्रसाद की दुकान नहीं लग रही है। मंदिर में सिर्फ पुजारी ही पूजा कर रहे हैं। भक्तों या अन्य किसी के आने पर रोक है। भक्तों के लिए एप है। जिसके जरिए बाबा के लाइव दर्शन कर सकते हैं। तीसरी सोमवारी की संध्या बाबा का फल से महाश्रृंगार किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.