Breaking NewsHIMACHAL PRADESHJAMMU & KASHMIR

#BREAKING: पूरे उत्तर भारत में क’ड़ाके की सर्दी जारी, डल झील जमी, टू’ट सकता है 118 साल का रि’कॉर्ड, जानें…

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतल’हर की स्थिति अभी कुछ दिन और बनी रह सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार बताया कि उत्तर भारत अभी दिसंबर के आखिर तक ठंडी हवाओं की गिर’फ्त में रहेगा। राजधानी दिल्ली में इस साल दिसंबर में ठंडी हवाओं का लंबा दौर चला है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडे दिनों का दौर 29 दिसंबर तक बने रहने का अनुमान है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। सीकर में बीती रात ताप’मान माइनस 3 डि’ग्री पहुंच. मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी ठंडे दिनों का दौ’र रह सकता है। दिल्ली के ज्यादातर मौसम स्टेशनों पर लगातार 12 दिन से अत्यधिक ठंड रि’कॉर्ड की जा रही है।

साल 1997, 1998, 2003 और 2014 में भी अत्यधिक ठंड का ऐसा दौर चला था। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम की ओर आने वाली ठंडी हवाएं नीचे की ओर बह रही हैं, इसलिए इस क्षेत्र में अत्यधिक ठंड का प्र’कोप बना हुआ है। 15 दिसंबर से उत्तर भारत के कई राज्यों में अत्यधिक ठंड की स्थिति है। 25 दिसंबर को सबसे ज्यादा ठंड द’र्ज की गई थी।इस साल दिसंबर में शीतल’हर का प्र’कोप जिस तरह लगातार बना हुआ है, उसे देखते हुए लगता है कि इस बार 118 साल का रि’कॉर्ड टू’ट’ जाएगा। 2019 का दिसंबर माह 1901 के बाद सबसे ठंडा साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले 1919, 1929, 1961 और 1997 में ही ऐसा हुआ है जब दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा हो। इस साल भी 26 दिसंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि 31 दिसंबर तक यह और गि’रकर 19.15 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर बन जाएगा। मालूम हो कि दिसंबर 1901 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डि’ग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डि”ग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर में डल झील समेत कई जलस्त्रोतों में पानी बर्फ की चादर में बदलता जा रहा है। जम्मू और श्रीनगर के दिन के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जम्मू में दिन का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस जबकि श्रीनगर का 8.4 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया है। वहीं, लेह गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड में भी आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। वहीं, चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। हिमाचल में भी छह स्थानों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.