छोटे पर्दे के सबसे फेमस एक्टर में से एक कुशल पंजाबी का नि’धन हो गया है। हालांकि कुशल के निध’न की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। कुशल कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं जैसे, इश्क में मरजावां, देखो मगर प्यार से, कभी हां कभी ना। छोटे पर्दे के अलावा कुशल सलमान खान, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं। कुशल ने सलाम-ए-इश्क में सलमान खान के साथ और लक्ष्य में ऋतिक रोशन के साथ बतौर को-स्टार काम किया था।

कुशल, शाहरुख खान की फिल्म ‘काल’ में भी नजर आए थे।कुशल के नि’धन की जानकारी उनके दोस्त और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर दी। करण ने कुशल के फोटोज़ शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे नि’धन की खबर ने मुझे झ’कझों’र कर रख दिया है।

मुझे पता है कि आप एक खुशहाल जगह पर हैं, लेकिन मैं इस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं। जिस तरह तुम जिंदगी जीते थे उसने मुझे बहुत इंस्पायर किया है, लेकिन मैं तुम्हें हमेशा एक डांसिंग डैडी की तरह याद करूंगा’।




Leave a Reply