BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : इंडियन बैंक के कन्हौली शाखा में ग्राहकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर – इंडियन बैंक इस वर्ष 15 अगस्त को 115वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस वर्ष बैंक के स्थापना दिवस के साथ-साथ देश के आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जाएगा। पूरे देश मे, विभिन्न सी एस आर कार्यक्रमों के साथ ये महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा। इस कड़ी में आज 3 अगस्त को बैंक के कन्हौली शाखा मुजफ्फरपुर में ग्राहकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुजफ्फरपुर अंचल प्रमुख रेशम लाल चराया ने किया। उन्होंने उपस्थित ग्राहकों और बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया और कहा कि अच्छे स्वास्थ्य में ही तेज दिमाग का वास होता है।

कार्यक्रम में उप अंचल प्रमुख रंजीत कुमार चौधरी, मुख्य प्रबंधक सह कन्हौली शाखा प्रबंधक शिव कुमार झा, वरीय प्रबंधक श्वेतांग रमण, मुजफ्फरपुर अंचल के सुरक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा तथा ग्राहकों के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.