BIHARBreaking NewsKATIHARSTATE

ब्रेकिंग : कटिहार में प्राइवेट कंपनी के एजेंट को पि’स्टल दिखा 10 लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस…

कटिहार में पिस्टल के बल पर बदमाशों ने दिनद’हाड़े एक निजी कंपनी के एजेंट से 10 लाख रुपए लूट लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई।  

मधेपुरा निवासी नकुल देव शाह पुलिस को बताया कि वह राइटर बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार दोपहर विकास भवन के पास स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने स्टॉक कार्यालय से 10 लाख लेकर शहीद चौक जा रहे थे। इसी बीच स्टेशन चौक और सहायक थाना चौक के बीच में सड़क पर अज्ञात  बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।

सदर एसडीपीओ अमरकांत झा ने कहा कि घटना को लेकर जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही है। शहर की नाकाबंदी कर वाहनों की जांच के साथ-साथ विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.