BIHARBreaking NewsDELHISTATE

दिल्ली: JDU कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे पर हो रही चर्चा

दिल्ली: JDU कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे पर हो रही चर्चा

राजधानी दिल्ली में आज जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. इससे ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में जनता दल यूनिइटेड के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है. पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के इस बैठक को कार्यकारिणी के एजेंडे के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि इस बैठक में जेडीयू के शीर्ष नेताओं के बीच कार्यकरिणी के एजेंडे पर चर्चा हो रही है. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तक मौजूद है. गौरतलब है कि आज शाम 4 बजे जंतर-मंतर स्थित JDU के केंद्रीय कार्यालय में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने की अटकले तेज है.

ललन सिंह के नाम की औपचारिक एलान बाकी!
सूत्र बताते है कि शनिवार शाम को जेडीयू के केंद्रीय कार्यालय में होने वाली बैठक में मुंगेर सीट से जदयू के सांसद और सीएम नीतीश के सबसे करीबी नेताओं में से एक राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह का नाम पार्टी अध्यक्ष के तौर पर चुना जाना तय है. अंदरखाने पार्टी नेताओं में भी इस बात की गहमागहमी तेज है कि ललन सिंह के नाम का महज औपचारिक एलान ही बाकी रह गया है. हालाँकि अभी तक इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है.

उल्लेखनीय है कि जेडीयू के मौजूदा अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पार्टी के वन पोस्ट वन पर्सन के फॉर्मूले की वजह से एक पद छोड़ना पर रहा है. इससे पहले खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद ही आऱसीपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.