बिहार: अब FIR करने में नहीं चलेगा टालमटोल, SP-DSP और थानेदार के खिलाफ भी ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे लोग
बिहार पुलिस के वेबसाइट में इन दिनों कई अहम बदलाव हुए है. लोगों की सहूलियत को देखते हुए वेबसाइट को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाया गया है. जिसके तहत अब लोग बिना परेशान हुए अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. ख़ास बात यह है कि इस दफे वेबसाइट में जो सुधार हुए है, उसमे पुलिस के काम से नाराज लोगो को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने का विकल्प है.
पुलिस के खिलाफ शिकायत के लिए अलग-अलग पांच सबकैटेगरी भी तैयार की गई है. इसके साथ ही फ़ोन डायरेक्टरी को भी अपडेट किया गया है. जिससे पूरे राज्य के थाने और एसपी का फोन नंबर भी अब आसानी से हासिल किया जा सकेगा.
बिहार पुलिस ने नए तरीके से अपनी वेबसाइट http://biharpolice.in तैयार की है और इसे लॉन्च किया है. आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है. कई सेवाओं को सुलभ बनाया गया है. इस वेबसाइट में ऑनलाइन शिकायत के लिए भी अलग सेक्शन तैयार किया गया है. आम लोगों को अब शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी.
नए तरीके से बनी वेबसाइट में इमरजेंसी की स्थिति में या फिर किसी सामान्य हालात में भी अगर किसी को अपने जरुरत वाले थाने या एसपी का मोबाइल नंबर जानना हो तो उसे भी उपलब्ध कराया गया है. इसके लिए मेन पेज पर ही लेफ्ट साइड हेल्पलाइन नंबर के नीचे ‘Know your police station’ का ऑप्शन दिया गया है. जिसपर क्लिक करने के बाद संबंधित जिले और थाने का चयन करना होगा. क्लिक करने के साथ ही सम्बंधित पुलिस अधिकारियों का फोन नंबर डिस्प्ले हो जायेगा.




Leave a Reply