बिहार: 40 पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ चयन, 14 महिला डीएसपी भी शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 40 पुलिस उपाधीक्षको का चयन हुआ है. ख़ास बात यह है कि इस बार डीएसपी के रूप में 40 में से 14 महिलाएं भी चयनित हुई है. इन सभी को प्रमाण पत्र की जांच के लिए 18 अगस्त को बुलाया गया है. जहाँ इनके डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी.
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर चयनित 40 पुलिस उपाधीक्षकों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की जानकारी शुक्रवार को गृह विभाग के आरक्षी शाखा की ओर से दी गई. विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 18 अगस्त को बेली रोड पर स्थित सरदार पटेल पथ के भूतल कक्ष में सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र लेकर आना होगा.


आरक्षी शाखा ने बीपीएससी 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में चयनित सभी 40 पुलिस उपाधीक्षकों की सूचि भी जारी कर दी है. इस सूचि में कुल 14 महिलाएं है. जिनमे सुचित्रा कुमारी, अवन्तिका दिलीप कुमार, चांदनी सुमन, सीमा देवी, जया कुमारी, अभिजीत कौर, स्वीटी सिंह, साक्षी राय, रीता सिन्हा, रेणु कुमारी, अनु कुमारी, स्वाति कृष्णा, कृति कमल और रजिया सुल्ताना शामिल है.

उपरोक्त महिलाओं के अलावा 40 पुलिस उपाधीक्षकों की सूचि में अजीत कुमार, राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी, दीपक कुमार, अनिकेत अमर, विशाल आनन्द, सुशील कुमार, मो० आदिल बेलाल, ऋषय शिव रंजन, राजन कुमार, नितीश कुमार, आशीष राज, विकास केशव, फैसल रजा, अजीत कुमार, शैलेश प्रीतम, मो० शाहनवाज अख्तर, विवेक दीप, अभिषेक कुमार, नवनीत कुमार, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, आशुतोष कुमार, अमन, चन्द्रभूषण, सुमित कुमार आर्य, आशुतोष रंजन शामिल है.



Leave a Reply